UPTET Admit Card 2026 (Out on 30 June): सर्वर क्रैश, OMR की गलती और जरुरी डाक्यूमेंट्स की पूरी गाइड

Last Updated: 01 July 2026, 08:54 AM
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 30 जून को UPTET 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 02, 03 और 04 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है। उम्मीदवार बिना सर्वर डाउन की समस्या के सीधे नीचे दिए गए लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

👉 Download UPTET Admit Card 2026 (Server 1)

लाखों छात्रों के एक साथ वेबसाइट पर आने के कारण सर्वर पर भारी ट्रैफिक है, जिससे आधिकारिक वेबसाइट धीमी चल सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में यह परीक्षा किसी त्योहार से कम नहीं है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी की तैयारी अच्छी हुई होगी। यह कोई डायरेक्ट भर्ती परीक्षा तो नहीं है, लेकिन इसके बिना राज्य में निकलने वाली शिक्षक वैकेंसी (Teacher Vacancy) का फॉर्म भर पाना भी संभव नहीं है। इसलिए, सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार सही समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, और जाने से पहले अपने सेंटर की लोकेशन व दूरी की अच्छे से जांच जरूर कर लें।

अक्सर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और भविष्य में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) तक, छात्रों को कई तरह की तकनीकी और कागजी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। Examform की इस स्पेशल गाइड में हम सिर्फ डाउनलोड लिंक ही नहीं, बल्कि आपकी हर छोटी-बड़ी समस्या का सटीक समाधान (Troubleshooting) लेकर आए हैं।

UPTET Admit Card 2026 Overview

परीक्षा का नाम (Exam Name)UP Teacher Eligibility Test (UP TET) 2026
आयोजक (Conducting Authority)उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)01/ UPTET/ 2026
परीक्षा का स्तर (Level of Exam)प्राथमिक (Class 1-5) और उच्च प्राथमिक (Class 6-8)
Exam City जारी होने की तिथि22 जून 2026 (जारी हो चुका है)
Admit Card जारी होने की तिथि30 जून 2026
UPTET 2026 परीक्षा तिथि (Exam Dates)02, 03 और 04 जुलाई 2026
कुल प्रश्न और अंक (Questions & Marks)150 बहुविकल्पीय प्रश्न (150 अंक)
परीक्षा की अवधि (Duration)150 मिनट (ढाई घंटे)
नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking)नहीं (No Negative Marking)
हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)98996 77276
हेल्पलाइन ईमेल (Helpline Email)uptet.support@upessc.org
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)uptet.upessc.org

UPTET Admit Card 2026 Exam Date

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा UPTET 2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन 02 जुलाई 2026 से लेकर 04 जुलाई 2026 तक राज्य भर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। लगातार तीन दिनों तक चलने वाली इस बहुप्रतीक्षित परीक्षा में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की कुल अवधि ढाई घंटे (150 मिनट) तय की गई है, जिसमें छात्रों को बिना किसी नेगेटिव मार्किंग के 150 सवालों के जवाब देने होंगे। चूंकि परीक्षा कई दिनों और शिफ्टों में बंटी हुई है, इसलिए सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि 30 जून को एडमिट कार्ड जारी होते ही अपनी सटीक परीक्षा तिथि (Exam Date), शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम को ध्यान से चेक कर लें, ताकि परीक्षा के दिन केंद्र पर पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

UPTET Admit Card 2026 Category-Wise Passing Marks & Certificate Validity

UPTET एक क्वालीफाइंग परीक्षा (Qualifying Exam) है, जिसका मतलब है कि आपको सिर्फ इसे ‘पास’ करना होता है। इसके मार्क्स सीधे तौर पर शिक्षक भर्ती (जैसे Super TET) की मेरिट में नहीं जुड़ते हैं (वर्तमान नियमों के अनुसार)। नीचे आप अपनी कैटेगरी के अनुसार पासिंग मार्क्स देख सकते हैं:

कैटेगरी (Category)पासिंग प्रतिशत (Passing %)न्यूनतम अंक (Minimum Marks)
General (अनारक्षित / EWS)60%90 अंक (150 में से)
OBC / SC / ST / PwD (दिव्यांग)55%82 अंक (150 में से)

Examform.in स्पेशल: छात्रों के सबसे बड़े कन्फ्यूजन का समाधान

  • 82 या 82.5 का कन्फ्यूजन: 150 का 55% गणित के हिसाब से 82.5 होता है। इसी वजह से हर साल हजारों छात्र परेशान होते हैं कि 82 नंबर पर पास होंगे या नहीं? आपको बता दें कि UPESSC और हाई कोर्ट के पुराने आदेशों के अनुसार, 82 अंक पाने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को पूरी तरह ‘पास’ माना जाता है।
  • सर्टिफिकेट की लाइफटाइम वैलिडिटी: अब आपको बार-बार UPTET देने की जरुरत नहीं है। NCTE के नए नियमों के तहत एक बार पास होने के बाद आपका UPTET सर्टिफिकेट आजीवन (Lifetime) मान्य रहेगा।
  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं: चूँकि गलत जवाब पर कोई नंबर नहीं कटेगा, इसलिए अगर परीक्षा के आखिरी 10 मिनट बचे हों और सवाल छूट रहे हों, तो OMR शीट खाली छोड़ने के बजाय अपने विवेक से (Guess करके) गोले जरूर भर दें।

OMR शीट और परीक्षा हॉल की वो 3 गलतियां जो आपका Result रोक सकती हैं

UPTET परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन (OMR Base) होती है, और हर साल हजारों योग्य छात्रों का रिजल्ट सिर्फ OMR शीट भरने में हुई एक छोटी सी गलती की वजह से ‘Invalid’ (अमान्य) हो जाता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले, इन 3 बातों को अपने दिमाग में अच्छे से बैठा लें:

  • Language-I और Language-II का कन्फ्यूजन: UPTET में सबसे ज्यादा गलती भाषा के चुनाव में होती है। OMR शीट में भाषा-I (हिंदी) और भाषा-II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत) के गोले भरते समय ध्यान रखें कि आपने फॉर्म में कौन सी भाषा चुनी थी। प्रश्न-पुस्तिका (Booklet) में सभी भाषाओं के प्रश्न होते हैं, इसलिए जल्दबाजी में किसी दूसरी भाषा का सेक्शन हल न कर दें।
  • व्हाइटनर (Whitener) या ब्लेड का इस्तेमाल: अगर रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या बुकलेट सीरीज (A, B, C, D) का गोला भरने में कोई गलती हो जाए, तो उस पर व्हाइटनर, इरेज़र (Eraser) या ब्लेड का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। UPESSC के नियमों के अनुसार, ऐसी OMR शीट को कंप्यूटर रीड (Scan) नहीं करता और रिजल्ट सीधा रिजेक्ट हो जाता है। पेन चलाने से पहले दो बार क्रॉस-चेक जरूर करें।
  • पासिंग मार्क्स (Qualifying Marks) का टार्गेट: याद रखें कि यह सिर्फ एक क्वालीफाइंग परीक्षा है। General (UR) के लिए 90 अंक (60%) और OBC/SC/ST/PH के लिए 82 अंक (55%) लाना अनिवार्य है। चूंकि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं है, इसलिए समय का मैनेजमेंट ऐसा रखें कि अंत में कोई भी गोला खाली न छूटे।

UPTET Admit Card 2026 Kaise Download Karein? (Step-by-Step Guide)

एडमिट कार्ड 30 जून 2026 को जारी होने के बाद, आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बिना किसी परेशानी के अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) मोबाइल या लैपटॉप से डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. Step 1: सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट uptet.upessc.org पर जाएं।
  2. Step 2: होमपेज पर ‘Important Links’ या ‘Notice Board’ सेक्शन में जाएं।
  3. Step 3: वहां “Download Admit Card of UPTET 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. Step 4: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज (Login Page) खुलेगा।
  5. Step 5: यहाँ अपना Registration Number (या मोबाइल नंबर) और Date of Birth (जन्म तिथि) सही-सही भरें।
  6. Step 6: स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code डालें और ‘Sign In’ पर क्लिक करें।
  7. Step 7: आपका UPTET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका एक स्पष्ट (Clear) A4 साइज प्रिंट-आउट जरूर निकाल लें।

नीचे दिए गए लिंक्स की मदद से आप सीधे अपना एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं:

Download UPTET Admit Card 2026Click here
Check Exam City Intimation SlipClick Here
Download Exam NoticeDownload PDF
Official Websiteuptet.upessc.org
Join Our Community (50,000+ Aspirants)Join WhatsApp / Telegram

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, UPTET 2026 की परीक्षा आपके शिक्षक बनने के सपने की पहली और सबसे अहम सीढ़ी है। चूँकि इस परीक्षा में समय (सिर्फ 150 मिनट) कम होता है, इसलिए टाइम मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखें। Examform.in की पूरी टीम की तरफ से आप सभी अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ (Best of Luck)! अगर आपके मन में परीक्षा से जुड़ा कोई भी सवाल है या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम जल्द से जल्द आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे।

FAQ

1. UPTET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना Registration Number (या मोबाइल नंबर) और Date of Birth (जन्म तिथि) की आवश्यकता होगी। इसे सही तरीके से भरने के बाद ही आप अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

2. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?
नहीं, UPTET परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। आप पूरे 150 प्रश्नों को हल करने का प्रयास कर सकते हैं।

3. क्या मुझे परीक्षा केंद्र पर [Aadhaar Redacted] कार्ड ले जाना अनिवार्य है?
जी हां, परीक्षा केंद्र पर अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए आपको एडमिट कार्ड के साथ अपना मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी) ले जाना अनिवार्य है। बिना ओरिजिनल आईडी के प्रवेश मिलना कठिन हो सकता है।

4. अगर परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड भूल जाऊं तो क्या होगा?
एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यदि आप इसे भूल जाते हैं, तो आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड की 2 कॉपी प्रिंट करके अलग-अलग स्थानों पर रखें।

UPTET Admit Card 2026
UPTET Admit Card 2026

also read

keywords :- UPTET Admit Card 2026, UPTET Admit Card 2026 Download, UPTET Exam City 2026, UPTET 2026 Exam Date, UPTET Official Website, UPTET admit card download error, UPTET correction window 2026, UPTET forgot registration number, UPTET admit card server down solution, UPTET OMR sheet filling instructions, How to make NCL certificate online 2026, EWS certificate for teacher vacancy, UPTET appearing candidates document requirement, Character certificate for document verification, Jeevika vacancy 2026, Railway apprenticeship for ITI students, KGBV teacher vacancy 2026, UP teacher vacancy 2026 updates

manish Kumar

Manish Kumar is a senior government job and examination news editor with over 7 years of experience. He regularly monitors official portals such as SSC, UPSC, Railway Recruitment Boards, NTA, and various State Staff Selection Commissions to ensure every update published on Fastjobsearcher.com is accurate, timely, and sourced from official notifications, PDFs, and press releases. His work focuses on helping students and job seekers get correct information without confusion, rumors, or fake updates.

Telegram Group
Join Now
Scroll to Top